Paryayvachi Shabd in Hindi for Class 5

Objective of the chapter: पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd in Hindi) for Class 5

आप इस अध्याय में जानेंगे:

  • पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
  • पर्यायवाची शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
  • पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण

पर्यायवाची शब्द को अँग्रेज़ी में Synonyms कहते हैं| पर्यायवाची शब्द को समानार्थी शब्द भी कहते हैं। समानार्थी अर्थात वह शब्द जो समान अर्थ देने वाला हो।

जो शब्द समान अर्थ बताते हैं, उन्हें पर्यायवाची या शब्द कहते हैं|

जैसे:

पानी के पर्यायवाची शब्द हैं जल, नीर, अंबु, तोय आदि।

सूर्य के पर्यायवाची शब्द - दिनकर, दिवाकर, भानु, भास्कर, आक, आदित्य आदि।

पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण

अंधकारअंधेरा, तम, तिमिर
अग्निआग, पावक, अनल
अतिथिमेहमान, पाहुन, आगंतुक
आँखनेत्र, नयन, लोचन
आकाशअंबर, गगन, नभ
आदरसम्मान, मान, प्रतिष्ठा
आनंदहर्ष, खुशी, प्रसन्नता
इच्छाकामना, चाह, अभिलाषा
कमलराजीव, पंकज, नीरज
कपड़ावस्त्र, वसन, चीर
किनाराकूल, तट, कगार
गंगासुरसरि, देवनदी, जाहनवी
घरआलय, सदन, निकेतन
चंद्रमाराकेश, शशि, चाँद
जलपानी, नीर, सलिल
दिनदिवस, वार, वासर
दुखकष्ट, व्यथा, दर्द
नदीसरिता, तटिनी, तरंगिणी
नारीमहिला, स्त्री, औरत
निर्धनग़रीब, कंगाल, अकिंचन
पक्षीखग, विहग, नभचर
पर्वतपहाड़, नग, गिरी
पृथ्वीधरा, वसुधा, भूमि
पेड़वृक्ष, तरु, विटप
बगीचाउपवन, बाग, वाटिका
बादलजलद, जलधर, घन
बिजलीचपला, दामिनी, विद्युत
माँअंबा, जननी, माता
मानवमनुष्य, आदमी, नर
मित्रसखा, दोस्त, साथी
राजाभूपति, भूप, सम्राट
रातरात्रि, रजनी, निशा
वनजंगल, कानन, विपिन
वायुपवन, हवा, समीर
शत्रुदुश्मन, रिपु, वैरी
शरीरतन, बदन, काया
संसारविश्व, जगत, दुनिया
साँपसर्प, भुजंग, विषधर
सुबहप्रभात, सवेरा, प्रातः
सूर्यसूरज, भानु, दिवाकर

1 thought on “Paryayvachi Shabd in Hindi for Class 5”

Comments are closed.