चार अक्षर वाले शब्द (Char Akshar Wale Shabd)

हिन्दी भाषा में वर्णों के व्यवस्थित समूह को हिन्दी वर्णमाला कहते हैं। हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) में शामिल कुल वर्णों की संख्या 52 हैं।

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हिंदी के चार अक्षर वाले शब्दों (Char Akshar Wale Shabd) के बारे में जानेंगे|

ये Char Varn Wale शब्द उन बच्चों के लिए काफी उपयोगी होंगे जो कक्षा UKG, 1, 2, 3, 4, और 5 में पढ़ते हैं|

इन चार अक्षर वाले शब्दों को मैंने अलग अलग Categories में बाँट दिए हैं जिससे की आपको इन शब्दों को जानने और इन शब्दों से वाक्य बनाने में मदद मिलेगी।

चलिए शुरू करते हैं|

Char Akshar Wale Shabd

चार अक्षर वाले शब्द (Char Akshar Wale Shabd)

सबसे पहले हम चार अक्षर वाले शब्द (बिना मात्रा के) के बारे में जानेंगे। निचे दिए गए टेबल में मैंने २० ऐसे शब्द दिए हैं जो चार अक्षर वाले हैं लेकिन उनमें कोई मात्राएँ नहीं है।

और इन शद्बों के वाक्य भी दिए गए हैं जिससे की आप इन चार अक्षर वाले शब्दों को अच्छी तरह से समझ सकें।

चार अक्षर वाले शब्द (बिना मात्रा के)

अदरक

अ + द + र + क

मेरी दादी रोज़ सुबह अदरक की चाय पीती हैं।

बचपन

ब + च + प + न

बचपन के दिन हमारे जीवन के सबसे यादगार दिन होते हैं।

मतलब

म + त + ल + ब

मुझे इस वाक्य का मतलब समझ में नहीं आया।

अकसर

अ + क + स + र

मैं अकसर अपने दोस्तों से मिलता हूँ।

हरकत

ह + र + क + त

उसकी हरकतों से सब परेशान हो गए।

कसरत

क + स + र + त

व्यायाम और कसरत से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

बरगद

ब + र + ग + द

बरगद का पेड़ अपनी विशालकाय तने के लिए प्रसिद्ध है।

गदगद

ग + द + ग + द

मैं बचपन में माँ की कहानियाँ सुनकर गदगद हो जाता था।

गरदन

ग + र + द + न

उसकी गरदन में एक सुंदर मोती का हार है।

नटखट

न + ट + ख + ट

वह नटखट बच्चा हमेशा मस्ती करता रहता है।

धड़कन

ध + ड़ + क + न

दौड़ने पर हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

पतझड़

प + त + झ + ड़

पतझड़ में पेड़ों की पत्तियां पीली और लाल होकर झड़ जाती हैं।

अजगर

अ + ज + ग + र

अजगर अपने शिकार को निगलकर खा जाता है।

झटपट

झ + ट + प + ट

झटपट इस सवाल का जवाब दो।

अनपढ़

अ + न + प + ढ़

अनपढ़ लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उपवन

उ + प + व + न

बच्चों को उपवन में खेलना बहुत पसंद होता है।

अवसर

अ + व + स + र

मुझे इस कंपनी में काम करने का अवसर मिला है |

गड़बड़

ग + ड़ + ब + ड़

मेरी शादी में बहुत गड़बड़ हो गई।

करतब

क + र + त + ब

करतब दिखाने के लिए बहुत अभ्यास और कौशल की आवश्यकता होती है।

दलदल

द + ल + द + ल

दलदल एक ऐसी जगह होती है जहां कीचड़ और पानी बहुत अधिक होता है।

अगर आपको ये ब्लॉग पोस्ट - चार अक्षर वाले शब्द पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

I would also like to request you to visit our YouTube channel - SmartChildren and hit the SUBSCRIBE button. It will motivate us to create more useful content on this website as well as on our YouTube Channel. Here is the link to our Channel: