Objective of the chapter: अनेक शब्दों के लिए एक शब्द - Class 5
आप इस अध्याय में जानेंगे:
- अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
- कुछ अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द के उदाहरण
कम शब्दों मे बात कहना भी एक कला है, जो की भाषा को सजीव व प्रभावशाली बना देती है तथा नीरसता से बचाती है|
भाषा को सुंदर व सजीव बनाने के लिए हम अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग करते हैं|
अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द के उदाहरण
जो इलाज करता है | चिकित्सक |
जिसके आने की तिथि न हो | अतिथि |
जिसके माता-पिता न हो | अनाथ |
जो ईश्वर में विश्वास रखता हो | आस्तिक |
जिसके समान कोई दूसरा न हो | अद्वितीय |
जिसे करना आवश्यक हो | अनिवार्य |
जिसका कोई अंत न हो | अनंत |
आदर देने योग्य | आदरणीय |
छोटा भाई | अनुज |
बड़ा भाई | अग्रज |
जो कम ख़ाता हो | अल्पाहारी |
जो माँस ख़ाता हो | माँसाहारी |
जो फल-सब्ज़ी ख़ाता हो | शाकाहारी |
जिसका कोई आकार हो | साकार |
जो सब कुछ जानता हो | सर्वज्ञ |
जो मीठा बोलता हो | मृदुभाषी |
जिसे किसी का भय न हो | निर्भय |
जिसमें बाल न हो | निर्बल |
कम खर्च करने वाला | मितव्ययी |
जो आँखों के सामने हो | प्रत्यक्ष |
जहाँ जाना कठिन हो | दुर्गम |
देखने वाला | दर्शक |
बोलने वाला | वक्ता |
सुनने वाला | श्रोता |
काम से जी चुराने वाला | कामचोर |
जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो | नास्तिक |
प्रतिदिन होने वाला | दैनिक |
सप्ताह में एक दिन होने वाला | साप्ताहिक |
पंद्रह दिन में एक बार होने वाला | पाक्षिक |
महीने में एक बार होने वाला | मासिक |
वर्ष में एक बार होने वाला | वार्षिक |
दया करने वाला | दयालु |
जो विद्या ग्रहण करे | विद्यार्थी |
जो राष्ट्र का हो | राष्ट्रीय |
Must Read: Climate of India for Class 5