Paryayvachi Shabd (Synonyms Words)(पर्यायवाची शब्द)

पर्यायवाची शब्द (Synonyms Words) की परिभाषा

‘पर्याय’ का अर्थ है- ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है- ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।

समान अर्थ का बोध करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते हैं ।

जैसे- चिर, वसन, पट – इन सभी शब्दों का अर्थ है ‘कपड़ा’ । इस प्रकार ये सभी शब्द ‘कपड़ा’ के पर्यायवाची शब्द कहलायेंगे।

पर्यायवाची शब्द

  1. अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक
  2. अग्नि- आग, अनल, पावक
  3. अंधकार- तम, अँधेरा, तमस
  4. अभिमान- अहंकार, गर्व, घमंड
  5. जंगल- अरण्य, वन, कानन
  6. अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक
  7. अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद
  8. अंतरिक्ष- खगोल, गगनमंडल, आकाशमंडल
  9. अंधा- सूरदास, नेत्रहीन, दृष्टिहीन
  10. अंबर- आकाश, आसमान, गगन
  11. अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़
  12. इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना
  13. इन्द्र- सुरेश, देवराज, महेन्द्र
  14. ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न
  15. ईश्वर- परमात्मा, प्रभु, जगदीश, भगवान
  16. उपवन- बगीचा, उद्यान, वाटिका
  17. उजाला- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
  18. औरत- स्त्री, महिला, नारी
  19. किसान- कृषक, हलधर, खेतिहर
  20. कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली
  21. क्रोध- रोष, कोप, गुस्सा, आक्रोश
  22. खाना- भोज्य सामग्री, आहार, भोजन
  23. खून- रक्त, लहू, रुधिर
  24. गाय- गौ, धेनु, सुरभि
  25. गृह- घर, सदन, भवन, निवास
  26. गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा
  27. चौकन्ना- सचेत, सजग, सावधान
  28. छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति
  29. जल- सलिल, नीर, पानी, पेय
  30. जगत- संसार, विश्व, जग
  31. झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु
  32. डर- खौफ, भय, दहशत
  33. तालाब- सरोवर, जलाशय, पोखरा
  34. दास- नौकर, चाकर, सेवक
  35. दर्पण- शीशा, आरसी, आईना
  36. दंगल- कुश्ती, मल्लयुद्ध, पहलवानी
  37. धन- दौलत, संपत्ति, सम्पदा
  38. ध्वनि- नाद, स्वर, ताल, आवाज
  39. निवेदन- विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना
  40. पर्वत- पहाड़, गिरि, अचल
  41. परिवार- कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना
  42. पंगु- अपाहिज, लंगड़ा, विकलांग, अपंग
  43. फूल- पुष्प, सुमन, कुसुम
  44. बंदीगृह- कारागृह, कारागार, कैदखाना, जेल
  45. मित्र- सखा, सहचर, साथी, दोस्त
  46. मनुष्य- आदमी, नर, मानव
  47. मृत्यु- देहांत, मौत, स्वर्गवास, निधन
  48. युद्ध- संग्राम, संघर्ष, लड़ाई, रण
  49. संसार- जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया
  50. वायु- हवा, पवन, समीर

पर्यायवाची शब्द पर True or False Quiz खेलने के लिए Next button दबाएँ

पर्यायवाची शब्द पर True or False Quiz

कक्षा 4 के स्कूली छात्रों के लिए अध्याय – पर्यायवाची शब्द पर आधारित 10 प्रश्न (True or False) नीचे दिए गए हैं। सभी प्रश्नों का प्रयास करें। हर प्रश्न के दो विकल्प हैं, True (सही) और False (ग़लत) । जो विकल्प आपको सही लगे, उसे चुनें। सभी प्रश्नों का प्रयास करने के बाद अंत में दिए गए सबमिट (Submit) बटन को चुनें। सबमिट बटन का चयन करने पर सभी सही उत्तर को हरे रंग के साथ और सभी गलत उत्तर को लाल रंग में हाइलाइट किया जाएगा। चलो शुरू करें!!

1. बगीचा का पर्यायवाची शब्द है – वाटिका |

True
False

 

2. आक्रोश का पर्यायवाची शब्द है – क्रोध |

True
False

 

3. तालाब का पर्यायवाची शब्द है – सलिल |

True
False

 

4. फूल का पर्यायवाची शब्द है – समीर |

True
False

 

5. पर्वत का पर्यायवाची शब्द है – गिरि |

True
False

 

6. पवन का पर्यायवाची शब्द है – नीर |

True
False

 

7. झण्डा का पर्यायवाची शब्द है – पताका |

True
False

 

8. चौकन्ना का पर्यायवाची शब्द है – सजग |

True
False

 

9. सुरभि का पर्यायवाची शब्द है – धन |

True
False

 

10. कुढ़न का पर्यायवाची शब्द है – इच्छा |

True
False