अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution) – Class 4

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)

हिंदी भाषा में वाक्यांश के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। वाक्यांश के लिए एक शब्द प्रयोग करने से भाषा में स्पष्टता तथा संक्षिप्तता आ जाती है | इस प्रक्रिया के द्वारा कम समय में अधिक भाव व्यक्त किए जा सकते हैं | यहां पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं |

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  1. वाक्यांश: जो अपने देश से प्रेम करता हो
    एक शब्द: देशप्रेमी
  2. वाक्यांश: अच्छे चरित्र वाला
    एक शब्द: सच्चरित्र
  3. वाक्यांश: जो पूजा करने योग्य हो
    एक शब्द: पूजनीय
  4. वाक्यांश: तप करने वाला
    एक शब्द: तपस्वी
  5. वाक्यांश: बहुत बात करने वाला
    एक शब्द: वाचाल
  6. वाक्यांश: जो जन्म से अंधा हो
    एक शब्द: जन्मांध
  7. वाक्यांश: कम बोलने वाला
    एक शब्द: मितभाषी
  8. वाक्यांश: जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
    एक शब्द: जितेन्द्रिय
  9. वाक्यांश: जिसके हृदय में दया नहीं है
    एक शब्द: निर्दय
  10. वाक्यांश: चिंता में डूबा हुआ
    एक शब्द: चिंतित
  11. वाक्यांश: जिसका जन्म जल में हुआ हो
    एक शब्द: जलज
  12. वाक्यांश: सप्ताह में एक बार होने वाला
    एक शब्द: साप्ताहिक
  13. वाक्यांश: जो जल में विचरण करता हो
    एक शब्द: जलचर
  14. वाक्यांश: जिसकी चार भुजाएँ हों
    एक शब्द: चतुर्भुज
  15. वाक्यांश: कम खर्च करने वाला
    एक शब्द: मितव्ययी
  16. वाक्यांश: हाथ में चक्र धारण करने वाला
    एक शब्द: चक्रपाणि
  17. वाक्यांश: जो वंदना करने योग्य हो
    एक शब्द: वंदनीय
  18. वाक्यांश: शहर में रहने वाला
    एक शब्द: शहरी
  19. वाक्यांश: जो किसी की नकल न हो
    एक शब्द: मौलिक
  20. वाक्यांश: जिसे गुप्त रखा जाए
    एक शब्द: गोपनीय
  21. वाक्यांश: जो कभी न मरे
    एक शब्द: अमर
  22. वाक्यांश: गणित का ज्ञाता
    एक शब्द: गणितज्ञ
  23. वाक्यांश: जिसे कभी बुढ़ापा न आए
    एक शब्द: अजर
  24. वाक्यांश: आकाश को चूमने वाला
    एक शब्द: गगनचुंबी
  25. वाक्यांश: जो सब जगह हो
    एक शब्द: सर्वव्यापक
  26. वाक्यांश: महीने में एक बार होने वाला
    एक शब्द: मासिक
  27. वाक्यांश: ऊपर कहा हुआ
    एक शब्द: उपर्युक्त
  28. वाक्यांश: आकाश में उड़ने वाला
    एक शब्द: नभचर
  29. वाक्यांश: जिसका अंत न हो
    एक शब्द: अनंत
  30. वाक्यांश: तेज बुद्धि वाला
    एक शब्द: कुशाग्रबुद्धि
  31. वाक्यांश: जो समाचार भेजता हो
    एक शब्द: संवाददाता
  32. वाक्यांश: कल्पना से परे हो
    एक शब्द: कल्पनातीत
  33. वाक्यांश: जो बिना वेतन के कार्य करे
    एक शब्द: अवैतनिक
  34. वाक्यांश: जो उपकार मानता है
    एक शब्द: कृतज्ञ
  35. वाक्यांश: दोपहर के बाद के समय
    एक शब्द: अपराहन
  36. वाक्यांश: किसी की हँसी उड़ाना
    एक शब्द: उपहास
  37. वाक्यांश: दोपहर से पहले का समय
    एक शब्द: पूर्वाह्न
  38. वाक्यांश: उपर लिखा गया
    एक शब्द: उपरिलिखित
  39. वाक्यांश: जिसे छूना वर्जित हो
    एक शब्द: अछूत
  40. वाक्यांश: जिसे किसी का डर न हो
    एक शब्द: निडर
  41. वाक्यांश: नगर में रहने वाला
    एक शब्द: नागरिक
  42. वाक्यांश: आलोचना करने वाला
    एक शब्द: आलोचक
  43. वाक्यांश: चार भुजाओं वाला
    एक शब्द: चतुर्भुज
  44. वाक्यांश: ईश्वर में आस्था रखने वाला
    एक शब्द: आस्तिक
  45. वाक्यांश: जो परीक्षा में पास न हो
    एक शब्द: अनुत्तीर्ण
  46. वाक्यांश: जो कहा न जा सके
    एक शब्द: अकथनीय
  47. वाक्यांश: जो गिना न जा सके
    एक शब्द: अगणित
  48. वाक्यांश: जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो
    एक शब्द: अजातशत्रु
  49. वाक्यांश: जिसके समान कोई दूसरा न हो
    एक शब्द: अद्वितीय
  50. वाक्यांश: जिसकी कोई उपमा न हो
    एक शब्द: अनुपम

Also Read: मुहावरे और उनके अर्थ

अगर आपको उपरोक्त लेख (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – कक्षा 4 के लिए) पसंद आया है, तो कृपया इसे फेसबुक (Facebook) पर अपने दोस्तों के बीच साझा (share) करें |